हरियाणा की भाजपा सरकार ने सिविल ड्रेस में पुलिस वालों को भेजकर किसानों को जमकर पीटा

यह फोटो हरियाणा के पीपली (कुरुक्षेत्र) का है। किसानों को इस तरह पीटे जाने का ऐसा फोटो कोई पहला नहीं है। ऐसे ऐक्शन आपने पहले भी देखे होंगे। सबसे गंभीर बात है कि केंद्र से लेकर तमाम राज्यों में भाजपा की सरकारें फासिज्म पर उतरी हुई हैं। ये सरकारें लोगों को अपनी बात कहने से भी रोक रही हैं। लखनऊ में बेरोजगार युवकों के प्रदर्शन में शामिल होने जा रही उर्दू के बहुत बड़े शायर मुनव्वर राणा की दो बेटियों को फासिस्ट योगी सरकार ने लखनऊ में नजरबंद कर दिया।...इसके पहले की घटनाएं भी आपको याद होंगी। जेएनयू, जामिया, एएमयू याद होगा।...ऐसे फोटो के रिप्ले बार-बार आयेंगे।...क्योंकि हम आप चुप हैं।



बहरहाल, भारतीय किसान यूनियन के बुलावे पर हरियाणा के किसान 10 सितंबर को यहां प्रदर्शन के लिए जमा हुए थे। सरकार ने धारा 144 लगाकर रैली पर रोक लगा दी थी। हरियाणा की भाजपा सरकार ने सिविल ड्रेस में पुलिस वालों को भेजकर किसानों को जमकर पीटा। किसान खेती के लिए बड़ी कंपनियों का रास्ता साफ किए जाने जैसे अध्यादेशों का विरोध करने जमा हो रहे थे। हरियाणा और पंजाब देश के दो सबसे बड़े कृषि प्रधान राज्य हैं। दोनों ही राज्यों में किसान और आढ़ती तबाह हो रहे हैं।


रिलायंस और अदानी भी अगर खेती करने लगेंगे तो देश का किसान कहां जाएगा...पर दलाल ऐंकरों, मोदी-गोदी मीडिया के पत्रकारों को यह सब मुद्दे दिख नहीं रहे हैं।
Yusuf Kirmani