माकपा के युवा कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण प्रारंभ....


आज भारत की कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) बिहार राज्य कमिटी के तत्वावधान में राजगीर में पार्टी-युवा कार्यकर्ता शिक्षण शिविर शुरू हुआ। इसके प्रथम एवं द्वितीय सत्रों में पार्टी केंद्रीय कमिटी सदस्य कामरेड अशोक ढवले ने ''भारत में कम्युनिस्ट आंदोलन का इतिहास और आज की चुनौतियाँ'' विषयकेन्द्रित व्याख्यान दिये तथा प्रशिक्षणार्थियों द्वारा किए गए प्रश्नों के उत्तर भी दिये।मंच पर पार्टी राज्य सचिव कामरेड अवधेश कुमार,केंद्रीय कमिटी सदस्य कामरेड अरूण कुमार मिश्र और राज्य कमिटी सदस्य कामरेड जनार्दन प्रसाद मौजूद थे।