रेल मजदूर यूनियन ने मतदाता सूची का निरीक्षण कर सूची में नाम दर्ज करवाने की अपील की

रेलवे में  मजदूर यूनियनों के  चुनाव  संपन्न कराने के लिए  मतदाता सूची का जो प्रकाशन किया गया है  उस सूची में रेल कर्मचारी मतदाताओं के नाम  का निरीक्षण करने की अपील रेल मजदूर यूनियन के सभी पदाधिकारियों से करते हुए  कहा है कि वे सभी  कर्मचारी  जोकि  चुनाव में मतदाता है  वह सभी  मतदाता सूची में  निरीक्षण कर  यह संतुष्टि कर ले कि  सूची में उनका नाम  अंकित है  अथवा नहीं यदि किसी कर्मचारी का  नाम मतदाता सूची में नहीं है  तो वह अपने  कार्यालय से  मतदाता सूची  की मांग  संबंधित अधिकारियों से करें और  निरीक्षण के पश्चात यदि  कर्मचारियों के नाम  उस सूची में नहीं है तो  उसे सूची में नाम आवश्यक रूप से दर्ज करवाएं संशोधित सूची का प्रकाशन करने हेतु अनुरोध करें इस आशय  की जानकारी देते हुए रेल मजदूर यूनियन के पदाधिकारी आर जी पांडे ने समस्त रेल कर्मचारियों रेल मजदूर यूनियन के कर्मचारी साथियों से अनुरोध किया है कि सभी साथी कार्यालयों से मतदाता सूची की मांग करें और यदि मतदाता सूची कार्यालय से प्राप्त नहीं होती है तो ऐसी स्थिति में कर्मचारी रेलवे की वेबसाइट  URLwebsiteNo.-10.31.3.3 पर जाकर मतदाता सूची का निरीक्षण कर सकते हैं आर जी पांडे ने रेलवे की वेबसाइट का जिक्र करते हुए रेलवे से प्राप्त टाटा सूची के संबंध में पत्र का हवाला भी दिया है ।