मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर शबाना आजमी की कार का ऐक्सिडेंट,

शबाना आजमी


गंभीर घायल


बॉलिवुड की वेटरन ऐक्ट्रेस शबाना आजमी मुंबई-पुणे एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटना में घायल हो गई हैं। यहां पर शबाना आजमी की कार का ऐक्सिडेंट हो गया है। उनकी कार एक ट्रक से जाकर टकरा गई। इस सड़क दुर्घटना में ऐक्ट्रेस को काफी चोट आई है। घटना के बाद उन्हें तुरंत पनवेल के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया।कार में शबाना आजमी के साथ पति जावेद अख्‍तर भी सवार थे। हालांकि, उन्‍हें कोई चोट नहीं आई है। वहीं, शबाना आजमी के ड्राइवर को भी चोट आई है। यह दुर्घटना तब हुई उस समय हुई, जब वह पुणे से मुंबई जा रहे थे। उनकी कार एक ट्रक से टकरा गई। एएनआई के मुताबिक, दुर्घटना में एक अन्य अज्ञात महिला के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है।कार का एक्सिडेंट इतना भंयकर था कि कार की आगे के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। यहां तक कि ट्रक में भी डैमेज हुआ है। वहीं, जावेद अख्तर अस्पताल के बाहर नजर आए।