अररिया सिमराह महिला कांस्टेबल श्रुति के आत्महत्या मामले में नरपतगंज थाना प्रभारी किंग कुन्दन पर लगा उकसाने का आरोप, हुए निलंबित

अररिया-नरपतगंज थानाध्यक्ष किग कुंदन को आशिकी करना महंगा पड़ गया। महिला कांस्टेबल श्रुति के आत्महत्या मामले में उकसाने का आरोप लगते ही वे फरार हो गये हैं। इतना ही नहीं उन्होंने अपना मोबाइल भी ऑफ कर लिया है। एसपी ने उन्हें निलंबित कर दिया है। फारबिसगंज डीएसपी गौतम कुमार ने निलंबन की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस अनुसंधान में लगी है। वहीं महिला कांस्टेबल के पति कुमार गौरव के द्वारा नरपतगंज एसएचओ पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप की जानकारी होते ही वे अपने बचाव के जुगाड़ में लग गये हैं। शुक्रवार की रात से अपने बैचमैट दारोगा से अपने बचाव का प्लान तैयार करने में लग गए। लेकिन सुबह तक बात नहीं बनने पर वे भूमिगत हो गए हैं। हालांकि जिले के कई दारोगा से वे लगातार संपर्क बनाए हुए और घटना पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। महिला कांस्टेबल के पति ने साफ तौर पर पोस्टमार्टम हाउस के समीप बताया कि किग कुंदन ने ही उसकी पत्नी को उकसा का आत्म हत्या करवा दिया। वे पहले मेरी पत्नी को साथ रखने की बात किया और बाद में बच्चे की दुहाई देकर मुकर गया। इतना नहीं बाद में प्रेशर देकर आत्महत्या के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि उन्हें यहां के एसपी पर भरोसा है वे उनके साथ न्याय करेंगे और दोषी को जेल के सलाखों के पीछे भेजेंगे।


Salman Reyaz


source-Araria AajTak