पुलिया निर्माण ना होने पर नगर निगम में होगा घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन - हिंद मजदूर किसान पंचायत

छिंदवाड़ा -नगर निगम के गठन के बाद से आज दिनांक तक नगर निगम के वार्ड क्रमांक 24  सारसवाड़ा में नाले के ऊपर पुलिया निर्माण नहीं होने से बरसात के मौसम में ग्रामीणों का आवागमन अवरुद्ध हो जाता है इस संबंध में सैकड़ों बार शिकायत करने के बाद भी जिला प्रशासन एवं नगर निगम की नींद नहीं खुली है ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि नगर निगम एक तरफ तो ग्रामीणों से टैक्स की वसूली करता है परंतु सुविधाएं देने के नाम पर नगर निगम का रवैया सौतेला है सारस वाड़ा पहुंच मार्ग पर निर्माण की जाने वाली पुलिया के लिए अनेकों बार अधिकारियों ने आश्वासन दिए हैं परंतु निर्माण कार्य के नाम पर एक गिट्टी नहीं लगाई गई बारिश के मौसम में इतनी अत्यधिक परेशानी होती है कि नाले के उस पार श्मशान घाट होने के कारण ग्रामीणों को शव यात्रा श्मशान घाट पहुंचाने के लिए कई घंटों तक इंतजार करना पड़ता है जिला प्रशासन और नगर निगम में बैठे अधिकारी कुंभकरण की नींद में सोए हैं आक्रोशित लोगों ने स्वयं के व्यय पर ह्यूम पाइप पाइप लाए हैं और प्रशासन की लापरवाही से खफा होकर अब यह तय किया है कि बारिश के पूर्व जनभागीदारी से नाले की पुलिया का निर्माण कराया जाएगा जो कि अस्थाई व्यवस्था है ताकि लोगों को बारिश के मौसम में आवागमन में परेशानी ना हो यदि प्रशासन ने शीघ्र ही इस समस्या का समाधान नहीं किया तो सारसवाड़ा के नागरिक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी पूरी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी इस संबंध में हिंद मजदूर किसान पंचायत की अध्यक्ष शोभा शर्मा ने चेतावनी दी है कि पुलिया निर्माण ना होने पर नगर निगम कार्यालय का घेराव किया जाएगा और घेरा डालो डेरा डालो आंदोलन किया जाएगा


 


                                                                                                            शोभा शर्मा


                                                                                                               अध्यक्ष


                                                                                                 हिंद मजदूर किसान पंचायत