मुंबई से प्रवासी मजदूरों को लेकर विशेष विमान लखनऊ आया

विमान से जो लोग मुंबई से यहां आये हैं उनमें से अधिकतर उन्नाव, गोंडा और लखनऊ जिलों के रहने वाले हैं। यह विशेष विमान की व्यवस्था फिल्म अभिनेता अमिताभ बच्चन ने प्रवासी मजदूरों के लिए किया है। सभी मजदूरों ने अमिताभ को दिल से शुक्रिया कहा।

लखनऊ। मुंबई से प्रवासी मजदूरों को लेकर बृस्पतिवार की सुबह 10 बजे एक विशेष विमान यहां चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे पर उतरा। हवाई अड्डा अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। हवाई अड्डे के निदेशक ए के शर्मा ने बताया कि इस विशेष विमान में करीब 1 80 यात्री सवार थे। 