जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिला के मेंढर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान शहीद, नागरिक घायल

जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिला के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक आम नागरिक घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात पुंछ जिला के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दाग कर


जम्मू। पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिला के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की, जिसमें सेना का एक जवान शहीद हो गया और एक आम नागरिक घायल हो गया। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने बुधवार रात पुंछ जिला के बालाकोट सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की और मोर्टार से गोले दाग कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सैनिकों ने मेंढर सेक्टर में भी गोलीबारी की, जिससे एक जवान शहीद हो गया तथा एक नागरिक घायल हो गया। पाकिस्तान की ओर से गुरुवार तड़के तक गोलीबारी होती रही।