#मध्यप्रदेश : मंडला सिवनी नरसिंहपुर छिंदवाड़ा जिले के लगभग 100 मजदूरों के सामने भुखमरी का संकट।
लाकडाउन की घोषणा के साथ ही मंडला, सिवनी, नरसिंहपुर छिंदवाड़ा के लगभग 100 मजदूर भोपाल में फंस गए हैं।
ठेका मजदूरी में गए ये श्रमिक शिवा बीस्परिंग बोर्ड के लिए काम करते थे। ये सभी –
#शिवा बिस्प्रिंग बोर्ड, ग्रीन आकृति सिटी, (सागरी ठाडी ढाबा के पास) सलैया मिसरोद भोपाल में रुके हुए हैं। इनके काम का पेमेंट लॉकडाउन के वक्त ही हो गया था जो कि अब समाप्त हो चुका है।
आगे के लिए इनके पास राशन पानी कुछ भी नहीं है। और वापस आना चाहते हैं।
फौरी तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता सीमा कुरूप, सचिन जैन, सचिन श्रीवास्तव और #एका भोपाल के साथियों ने इन्हें मदद मुहैया कराई है। अब तक तो बच्चे सहित सभी स्वस्थ हैं लेकिन बीते दिनों के साथ इनके हालात बदतर नहीं होंगे, यह सुनिश्चित नहीं है।
जिले में जो नियंत्रण नंबर है वह भी डायरेक्ट मदद करने की बजाय अपने अधीनस्थ कर्मचारियों के नंबर शिकायत कर्ताओं को देकर जिम्मेदारियों की इतिश्री कर रहे हैं।
वही जन आंदोलनों की साथी चित्ररूपा पाटिल ने मजदूरों और संगठन के साथियों से कहां है कि भोजन के लिए चिंतित न हो। उनकी सहयोगी सीमा और टीम तो यह व्यवस्था कर ही रहें हैं, हम भी पास में हैं। जब तक ज़रूरत होगी, राशन की व्यवस्था कर सकते हैं। लेकिन lockdown के रहते वे घर नही जा पाएंगे।