ऐपवा) द्धारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित महिलाओं-का भूख हड़ताल मधुबनी के धनुषी गांव में शुरू किया गया।


#भूख मिटाओ- कोरोना भगाओ।
# साम्प्रदायिकता मिटाओ-देश बचाओ।।
मधुबनी। 23 अप्रैल,2020
भूख, नफ़रत और महिला हिंसा के खिलाफ, रोटी,न्याय और सामाजिक साझेदारी के लिए
अखिल भारतीय प्रगतीशिल महिला एसोसिएशन (ऐपवा) द्धारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित महिलाओं-का भूख हड़ताल मधुबनी के धनुषी गांव में शुरू किया गया।
भूख हड़ताल को संबोधित करते हुए ऐपवा के जिला सचिव पिंकी ने कहा कि देश की जनता कोरोना की महामारी जैसे बिपदा झेल रही है। इस पर से लाक डाउन के कारण श्रमिक महिलाओं के रोजगार बर्बाद होने से भूखमरी की समस्या पैदा हो गई है। ऐसे आपदा के समय में भी भाजपा और गोदी मिडिया साम्प्रदायिकता का जहर बाताबरण में घोल रही है। अफवाह और झूठ फरेब इनका धंधा बन गया है। अपनी लापरवाही व कमजोरी को छुपाने के लिए कभी चीन तो कभी मरकज के नाम पर मुसलमानों को साधा जा रहा है।
देश के संसाधनों पर जहां सभी नागरिकों का समान अधिकार होना चाहिए साथ ही सरकार को जहां सभी के साथ समान व्यवहार करना चाहिए। वहीं भाजपा सरकार अमीर और गरीब के लिए अलग अलग ब्यबहार कर रहा है। लाखों प्रवासी मजदूरों को घर लाने की कोई ब्यबस्था नहीं किया जा रहा है वहीं अमीरों को अपना अपना घर भेजने की ब्यबस्था सरकार कर दे रही है। जबकि प्रवासी मजदूरों को भोजन व आवास का भारी कठिनाई है। इस तरह भाजपा सरकार गरीबों और मजदूरों के प्रति संवेदनहिन बनी हुई है।
  लाक डाउन के कारण यह भूख हड़ताल ऐपवा नेत्री के संपर्क स्थल धनुषी में हो रहा है।
भूख हड़ताल में
पाऱो देवी,संझा देवी,सुमित्रा देवी,राम कली देवी,रंजू देवी,पानो देवी, अनिता देवी, कुमारी देवी, कुशमा देवी, गीता देवी, मालती देवी व अमिरती देवी भाग ले रही है।
            पिंकी सिंह, 
    जिला सचिव,। ऐपवा, मधुबनी।