कार्यस्थल से दूर जाने वाले कर्मचारियों को उसी क्षेत्रीय रेलवे में कार्य करने की अनुमति हेतु रेल कर्मचारियों ने रेल मंत्री से लगाई गुहार

* देश में कोरोनावायरस के  संक्रमण के खतरे से  आगाह करते हुए  रेल कर्मचारियों ने  रेल मंत्री से  निवेदन कर यह निवेदन किया है कि यदि  रेल का कोई कर्मचारी अपनी ड्यूटी के दौरान  कार्यस्थल से  दूर स्थान पर चला गया है तो उसे  क्षेत्रीय स्तर पर  उसी स्थान पर  रेलवे में कार्य करने का  अवसर प्रदान किया जाना चाहिए  ताकि रेल कर्मचारी  रेल सेवा और  देश सेवा के दायित्व का  सही अर्थों में निर्वहन कर सके इस आशय का  अनुरोध पत्र रेल मंत्री को  दिया गया है क्योंकि देश में रेल कर्मचारी  विषम परिस्थितियों में भी  चौबीसों घंटे  कार्य करते हुए  अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं ऐसी विपरीत परिस्थिति में  सरकार को भी  यह निर्णय  रेलवे कर्मचारियों के हित में लेना चाहिए  ताकि किसी भी तरीके से सेवाएं बाधित ना हो  और किसी कर्मचारी का  अहित भी ना हो क्योंकि वर्तमान में अब परिस्थितियां  बहुत ज्यादा गंभीर हो गई हैं  और आवागमन के साधन  बंद हो चुके हैं  ऐसी परिस्थिति में  रेलवे कर्मचारियों को  मानवीय दृष्टिकोण से  संबंधित क्षेत्र के  रेलवे  कार्यालयों में उनकी योग्यता के अनुसार कार्य करने की अनुमति प्रदान की जानी चाहिए


सेवा में*


 *श्रीमान रेल मंत्री महोदय*
 *भारत सरकार*
 *विषय* -  *रेल कर्मचारियों को ड्यूटी पर उपस्थित न होने के संबंध में*


 *महोदय*
*सविनय निवेदन है कि जो कर्मचारी अपने कार्यस्थल से दूर चला गया है और वह कर्मचारी उसी स्थान पर फंस गया है कृपया उन सभी कर्मचारियों को उसी क्षेत्रीय रेलवे में कार्य करने का मौका दिया जाए एवं उनकी उपस्थिति उसी स्थान पर लगवाई जाए ताकि समस्त रेल कर्मचारी अपने रेल सेवा और देश सेवा इस विषम परिस्थिति में अपना योगदान दे सकें श्रीमान आपसे मेरा एवं समस्त रेल कर्मचारियों का विशेष निवेदन है कि जो साथी जिस जिस क्षेत्रों में फंसे हुए हैं उन कर्मचारियों को नजदीकी स्टेशनों पर कार्य करने का अवसर दिया जाए ताकि वह समस्त कर्मचारी अपने कर्तव्य निष्ठा के साथ रेल सेवा और देश सेवा कर सके*


*श्रीमान इसके लिए समस्त भारतीय रेल परिवार आपका सदा आभारी रहेगा और हम समस्त कर्मचारी आपसे अनुरोध करते हैं कि आप हमारे बातों को ध्यान में रखते हुए हम सभी कर्मचारियों को उचित मार्ग दर्शन करेंगे* 



*धन्यवाद*
*समस्त भारतीय रेल कर्मचारी*



🙏🙏🙏🙏
@B.L



 *