सत्य अहिंसा जिन्दाबाद, महात्मा गांधी जिन्दाबाद के नारों के साथ शुरू हुई संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ भारत बनाओ यात्रा

सत्य अहिंसा जिन्दाबाद, महात्मा गांधी जिन्दाबाद के नारों के साथ शुरू हुई संविधान बचाओ नागरिकता बचाओ भारत बनाओ यात्रा को एक्सप्रेस वे टप्पल पर अलीगढ में धारा 144,का कह कर रोक दिया गया था | साथियों ने वहीं बैठकर गांधी की प्रार्थना 
रघुपति राघव राजा राम
पतित पावन सीता राम


सीता राम सीता राम
भज प्यारे तू सीता राम
रघुपति …


ईश्वर अल्लाह तेरे नाम
सबको सन्मति दे भगवान


शुरू कर दिया और विरोध दर्ज कराया | उसके बाद कानपुर जाने की अनुमति मिली | जो यात्रा 25/02/2020 को कानपुर पहुँचने वाली थी उसे डायरेक्ट कानपुर भेज जाना सरकार की तनसाही रवैये को दर्शाता हैं |  बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़ में सभा कर अलीगढ़ में ही रात्री विश्राम करने वाली थी  कल हाथरस, टूंडला, फीरोजाबाद, इटावा इसी तरह 25/02/2020 को औरैया, रानिया फिर कानपुर पहुँचने वाली थी |यात्रा में सोशलिस्ट पार्टी (इंडिया) के संदीप पांडे, तहसीन अहमद, खुदाई खिदमतगार के फैसल खान, जावेद मलिक, रिजवान खान, जामिया कोऑर्डनैशन कमेटी के साहिल अहमद इत्यादि साथियों के नेतृत्व में निकाला गया | यह यात्रा गांधी के सत्याग्रह यात्रा हैं | @Rajghat,23Feb to Matia Detention Center Assam,2nd March.