समाजवादी चिंतन का केंद् नरेंद्रनिकेतन  पर बुलडोजर चला      

             
 नई दिल्ली, 14 फरवरी। समाजवाद में भीष्म पितामह कहे जाने वाले आचार्य नरेंद्र देव जी के नाम पर बने  दिल्ली के आईटीओ स्थित नरेंद्र निकेतन पर शुक्रवार को बुलडोजर चलाया गया। इस केंद्र को सेंटर फॉर अप्लाइड पॉलिटिक्स के नाम से जाना जाता था। देश के प्रथम समाजवादी प्रधानमंत्री चंद्रशेखर जी ने जीवन के अंतिम दिनों तक इसी नरेंद्र निकेतन से समाजवाद का अलख जगाया था। चंद्रशेखर द्वारा बनाई गई राजनीतिक विरासत समाजवादी जनता पार्टी का केंद्रीय कार्यालय भी इसी नरेंद्र निकेतन से संचालित होता रहा था। कभी इस दल में मुलायम सिंह यादव, रामसुंदर दास, चौधरी देवीलाल, ओम प्रकाश चौटाला, ओम प्रकाश श्रीवास्तव जैसे समाजवादी योद्धा यहां दिन-रात विराजमान होते थे।   आज चन्द्रशेखर की आत्मा पर सरकारी तंत्र ने  बुलडोजर चलाया है। 
देशभर से इस कार्य की निंदा की जा रही है।