रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 144 रुपए बढ़ी -दिल्ली चुनाव खत्म होते ही जनता को बड़ा झटका

नई दिल्ली। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने लगातार दूसरे महीने आम आदमी को बड़ा झटका दिया है। इंडेन गैस ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम में भारी इजाफा किया है। कंपनी ने मेट्रो शहरों में गैर-सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेंडर के दाम में इजाफा किया हैखबर के मुताबिक चार मेट्रो शहरों में गैस सिलेंडर के दाम में 144 रु से लेकर 150 रु तक का इजाफा हुआ है। दिल्ली में 14 किग्रा के गैर-सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेंडर की कीमत अब 858.50 रु हो गई है। इसमें 144.50 रु का इजाफा हुआ है।बढ़ी कीमतों के बाद मुंबई में बिना सब्सिडी वाले गैस सिंलेडर के दाम 829.50 रु हो गए हैं। मुंबई में गैस सिलेंडर के दाम में 145 का इजाफा हुआ है। जबकि कोलकाता में गैर-सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेंडर के दाम 896.00 रु हो गए हैं। कोलकाता में गैस सिलेंडर के दाम में 149 का इजाफा हुआ है। इसके अलावा चेन्नई में गैस सिलेंडर के दाम 147 रुपए का इजाफा हुआ है और गैस सिलेंडर की कीमत 881.00 हो गई है। जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि गैर-सब्सिडी वाले इंडेन गैस सिलेन्डर की कीमत में 1 जनवरी, 2020 के बाद से कोई इजाफा नहीं हुआ था। फरवरी की शुरुआत में इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था। पिछले महीने यानी जनवरी में भी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी हुई थी।गैस कंपनियों ने बिना सब्सिडी वाले गैस सिंलेडर के दाम में 19 रुपये की बढ़ोतरी की थी। बढ़े हुए ये दाम नए साल के पहले ही दिन (1 जनवरी, 2020) से लागू हुए थे। दिल्ली में सिलेंडर के दाम 19 रुपये और मुंबई में 19.5 रुपये बढ़ाए गए थे। आपको बात दे की वर्तमान में सरकार एक वर्ष में प्रत्येक घर के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती है। अगर इससे अधिक सिलेंडर चाहिए तो बाजार मूल्य पर खरीदारी करनी होती है। हालांकि, सरकार हर साल 12 सिलेंडरों पर जो सब्सिडी देती है, उसकी कीमत भी महीने-दर-महीने बदलती रहती है। औसत अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विदेशी विनिमय दरों में बदलाव जैसे कारक सब्सिडी की राशि निर्धारित करते हैं।