राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण संघ का गठन

 


छिंदवाड़ा -श्रमजीवी पत्रकारों के अधिकारों एवं श्रम कानूनों के तहत उन्हें सुविधाएं सुविधाएं प्रदान करने हेतु एवं अन्य समस्याओं के निराकरण  के  लिए राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण संघ का गठन किया गया है 26फरवरी 2020 को प्रेस कांप्लेक्स छिन्दवाड़ा मैं आयोजित बैठक में राष्ट्रीय पत्रकार  कल्याण  संघ का गठन किया जाकर वरिष्ठ पत्रकार भरत सिंह बेचैन को अध्यक्ष रवि भाऊ झोड़ को उपाध्यक्ष डीके प्रजापति को महासचिव कार्यकारिणी सदस्य के रूप में  श्रीमती सुषमा प्रजापति सामान्य सदस्य के रूप मे  धर्मदास  कोलारे एवं सतीश कुमार जैन को नियुक्त किया गया है आगामी बैठक मे कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की नियुक्तियां की जावेगी इस आशय की जानकारी देते हुए राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण संघ के उपाध्यक्ष रवि भाऊ झोड़ ने बताया कि मौजूदा दौर में पत्रकारों के सामने संकट का दौर है और श्रम कानूनों के तहत उन्हें सुविधाएं नहीं मिल पा रही है ऐसी परिस्थिति में राष्ट्रीय पत्रकार कल्याण संघ प्रदेश शासन एवं राष्ट्रीय स्तर पर पत्रकारों के अधिकारों के लिए हर संभव विधि सम्मत तरीके से पहल करेगा