फ़्रांस के राष्ट्रपति ने फ़ार्स की खाड़ी और भूमध्य सागर में बढ़ते तनाव पर चिंता जताई है।

इमैनुएल मैक्रां ने अपने एक भाषण में कहा है कि भूमध्य सागर और फ़ार्स की खाड़ी में बढ़ता तनाव, चिंता का विषय है।  उन्होंने कहा कि विवादित जलक्षेत्रों में तनाव और बिना किसी पूर्व घोषणा के सैन्य अभ्यास जैसी बातें चिंतित करने वाली हैं।
फ़्रांस के राष्ट्रपति ने शुक्रवार को कहा कि विवादित जलक्षेत्र में युद्धपोतों की गतिविधियां और बिना पूर्व घोषणा के सैन्य अभ्यास, पूरे विश्व की स्थिरता के लिए ख़तरनाक है।  उन्होंने कहा कि देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों पर मतभेद बढ़ते जा रहे हैं क्योंकि कुछ देश इस क्षेत्र में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करना चाहते हैं।  मैक्रां ने कहा कि केवल जल क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि थल क्षेत्रों में भी बिना किसी पूर्व सूचना के सैन्य अभ्यास किये जा रहे हैं।  उन्होंने कहा कि इसी प्रकार की गतिविधियां, पानी के भीतर और आकाश में भी जारी हैं।
ज्ञात रहे कि फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां, का यह बयान एसी स्थिति में आया है कि जब फ़्रांस ने फ़ार्स की खाड़ी में हस्तक्षेपपूर्ण भमिका निभाई है।