भारत एवं विश्व इतिहास में 17 फरवरी की प्रमुख घटनाएं

नयी दिल्ली, 17 फरवरी - भारत एवं विश्व इतिहास में 17 फरवरी की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार है:
1370- रुडाउ की लड़ाई में जर्मनी ने लिथुआनिया को हराया।

1670- छत्रपति शिवाजी ने मुगलों से सिंह गढ़ किला जीता।

1698- औरंगजेब ने आठ साल की घेराबंदी के बाद जिंजी के किले पर कब्जा किया।

1878- सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।

1882- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच खेला गया।

1883- महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव बलवंत फडके का अदन की जेल में निधन।

1915- गांधी जी पहली बार कोलकाता (तत्कालीन कलकत्ता) स्थित शांति निकेतन गये।

1933- अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुयी।

1944- द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकाें ने जीत हासिल की।

1947- सोवियत संघ में ‘वायस आॅफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।

1962- जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत।

1964- अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने नागरिक अधिकारों पर बने कानून को स्वीकार किया।

1976- मकाऊ ने संविधान को अंगीकार किया।

1983- नीदरलैंड ने संविधान को अंगीकार किया।

2008- कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्र होने की घोषणा की।

2014- सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती को देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं।


source-वार्ता