स्मरण = हरिवंशराय बच्चन
मदिरालय जाने को घर से चलता है पीनेवाला,
'किस पथ से जाऊँ?' असमंजस में है वह भोलाभाला,
अलग-अलग पथ बतलाते सब पर मैं यह बतलाता हूँ -
'राह पकड़ तू एक चला चल, पा जाएगा मधुशाला।'। ६।
1.तेरा हार (1932), 2.मधुशाला (1935),3.मधुबाला (1936),4.मधुकलश (1937), 5.निशा निमंत्रण (1938), 6.एकांत संगीत (1939),7.आकुल अंतर (1943),8. सतरंगिनी (1945),9.हलाहल (1946),10.बंगाल का काव्य (1946), 11.खादी के फूल (1948),12.सूत की माला (1948),13.मिलन यामिनी (1950),14.प्रणय पत्रिका (1955),15.धार के इधर उधर (1957), 16.आरती और अंगारे (1958),17.बुद्ध और नाचघर (1958),18.त्रिभंगिमा (1961),19.चार खेमे चौंसठ खूंटे (1962),20.दो चट्टानें (1965) 21.बहुत दिन बीते (1967), 22.कटती प्रतिमाओं की आवाज़ (1968), 23.उभरते प्रतिमानों के रूप (1969),24.जाल समेटा (1973) काव्य संग्रह व 1.बचपन के साथ क्षण भर (1934), खय्याम की मधुशाला (1938), सोपान (1953), मैकबेथ (1957), जनगीता (1958), ओथेलो (1959), उमर खय्याम की रुबाइयाँ (1959), कवियों के सौम्य संत: पंत (1960), आज के लोकप्रिय हिन्दी कवि: सुमित्रानंदन पंत (1960), आधुनिक कवि:७ (1961), नेहरू: राजनैतिक जीवनचित्र (1961), नये पुराने झरोखे (1962), अभिनव सोपान (1964), चौसठ रूसी कविताएँ (1964), नागर गीत) (1966), बचपन के लोकप्रिय गीत (1967) डब्लू बी यीट्स एंड औकल्टिज़्म (1968), मरकट द्वीप का स्वर (1968), हैमलेट (1969), भाषा अपनी भाव पराये (1970), पंत के सौ पत्र (1970), प्रवास की डायरी (1971), किंग लियर (1972), टूटी छूटी कड़ियाँ (1973), मेरी कविताई की आधी सदी (1981), सोहं हंस (1981), आठवें दशक की प्रतिनिधी श्रेष्ठ कवितायें (1982), मेरी श्रेष्ठ कविताएँ (1984) आदि विभिन्न कृतियों के साथ-साथ चर्चित आत्मकथा 1.क्या भूलूँ क्या याद करूँ (1969),2.नीड़ का निर्माण फिर (1970),3. बसेरे से दूर (1977),4. बच्चन रचनावली के नौ खण्ड (1983),5.दशद्वार से सोपान तक (1985) व जन- जन में लोकप्रिय मधुशाला देनेवाले 'दो चट्टाने' को 1968 में हिन्दी कविता के लिए 'साहित्य अकादमी पुरस्कार,'सोवियत लैंड नेहरू पुरस्कार', एफ्रो एशियाई सम्मेलन के 'कमल पुरस्कार , सरस्वती सम्मान व पद्म भूषण से सम्मानित व अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन को स्मृति दिवस पर नमन!