* बैंकिंग सेक्टर के कर्मियों का 11वा वेतन पुनरीक्षण समझौता आंदोलन तथा हड़ताल पर जाने का निश्चय किया गया

 


             *◆  UFBU  एवं IBA के मध्य  ◆*
  *13 जनवरी 2020 को द्विपक्षीय वार्ता सम्पन्न*
                    


                *बैंकिंग सेक्टर के कर्मियों हेतु 11 वे वेतन पुनरीक्षण समझौते के  लिए  द्विपक्षीय  वार्ता का नया दौर सोमवार, 13 जनवरी 2020 को भारतीय बैंक संघ (IBA) के मुंबई स्थित कार्यालय में संपन्न हुआ ।*
              *वार्ता में भारतीय बैंक संघ (IBA) की ओर से वार्ताकार दल के सदस्य तथा यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) की ओर से उसके सभी 9 घटक संघो के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।*
            *वार्ता में भारतीय बैंक संघ (IBA) ने अपने पूर्व के वेतन बढ़ोतरी प्रस्ताव में वृद्धि करने की मांग एवं विशेष भत्ते को मूल वेतन में विलय (Merger) कर नया वेतनमान निर्धारित करने की मांग पर असमर्थता व्यक्त की साथ ही कार्य निष्पादन योजना (PLI) पर उन्होंने अपना संशोधित प्रस्ताव रखा,भारतीय बैंक संघ (IBA) ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) की सेवनिवृती पर अवकाश नगदीकरण में वृद्धि पर प्रति वर्ष 5 दिन के अवकाश नगदीकरण का प्रस्ताव रखा,भारतीय बैंक संघ (IBA) ने 5 दिवसीय बैंकिंग प्रणाली लागू करने में भी असमर्थता जताई ।*
          *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) ने भारतीय बैंक संघ (IBA) के सभी प्रस्ताव अस्वीकार कर दिए ।*
           *आगे और चर्चा के पश्चात भारतीय बैंक संघ (IBA) ने नए प्रस्ताव निम्नानुसार दिए :*
*1. वेतन पुनरीक्षण :12.25%, 2% लोड के साथ ।*
*2. विशेष वेतन का मर्जर : व्यय भार बढ़ने के कारण सम्भव नहीं ।*
*3. PLI का संशोधित प्रस्ताव दिया गया :*
*4. पूरी सेवा अवधी में अवकाश नगदीकरण : 5 दिवस का अर्जित अवकाश (PL) नगदीकरण प्रतिवर्ष (LFC के समय किए जाने वाले अवकाश नगदीकरण के अतिरिक्त ) 5 वर्ष से कम सेवा अवधि के लिए, अन्य को 7 दिवस अर्जित अवकाश (PL) के नगदीकरण की सुविधा ।*
*5. परिवार पेंशन में सुधार : भारतीय बैंक संघ (IBA) द्वारा इस पर पूर्व में निर्णय कर लिया गया है ।* 
*6. पेंशन का अद्यतनीकरण : व्यय भार के आकलन उपरान्त ही निर्णय लिया जा सकेगा ।*


        *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU)  के घटक संघो ने विचार विमर्श के बाद भारतीय बैंक संघ (IBA) के  प्रस्ताव को मानने में अपनी असहमति व्यक्त की ।*
             *यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन्स (UFBU) की उपरोक्त वार्ता के पश्चात संम्पन्न मीटिंग में आंदोलन तथा हड़ताल पर जाने का निश्चय किया गया है ।